Jun 21, 2017
गुजरात पुलिस ने बलात्कार पीड़िता को कहा, जाओ पहले कास्ट सर्टिफिकेट लेकर आओ
एक महिला पुलिसकर्मी मामला दर्ज करवाने आई। वह पीड़िता को एक अंधेरे कमरे में ले गई और उसे चांटे मारकर धमकाया कि यदि बलात्कार का मामला दर्ज करवाया तो तुझे और तेरे मां-बाप को जेल में डाल देंगे...
गुजरात से दलित नेता जिग्नेश मेवानी की प्रेस विज्ञप्ति
गुजरात के बनासकांठा जिले के डिशा तहसील के बुराल गांव की 18 साल की दलित लड़की जब स्वच्छता अभियान के सारे नारों के बावज़ूद घर पर टॉइलेट नहीं होने के चलते खुले में शौच करने गई तब दबंग जाति के एक आदमी ने उसका बलात्कार किया।
10 जून की दोपहर 12 बजे दलित लड़की के साथ यह घटना घटी। पीड़िता ने घर जाकर अपने माँ बाप को यह बात बताई। दोपहर के 2 बजे पीड़िता, उसके माता-पिता और बराल गांव के कुछ लोग डिशा रूरल पुलिस थाने में मामले की एफआईआर दर्ज करवाने गए, तो थाना इंचार्ज मौजूद नहीं थे। डयूटी पर बैठे पुलिस स्टेशन ऑफीसर ने कहा पीड़िता से कहा कि थाना इंचार्ज (पुलिस इंस्पेक्टर) वापस आएंगे तो उसके बाद ही कार्रवाई होगी।
पीड़िता, उसके माता पिता और गांव के लोग पुलिस के सामने मामला दर्ज करने के लिए गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। मजबूरन पीड़िता के माता-पिता ने लोकेल एडवोकेट मघा भाई को थाने बुलाया। वकील ने पुलिस से कहा कि मामला इतना संगीन है, लड़की का बलात्कार हुआ है और आप पुलिस इंस्पेक्टर का इंतजार कर रहे हो, यह कैसे चलेगा? वकील से कहने के बावजूद इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पुलिस स्टेशन ऑफिसर ग़लबा भाई ने कहा कि इंस्पेक्टर साहब आपको धानेरा तहसील के एक चार रास्ते पर मिलेंगे। बलात्कार पीड़िता दलित लड़की अपने मां-बाप और गांव के लोगों के साथ रोती-गिड़गिड़ाती हुई धानेरा हाईवे पर पहुंची और पुलिस इंस्पेक्टर को अपनी आपबीती सुनाई। सुनकर पुलिस इंस्पेक्टर डी. डी. गोहिल ने कहा - बलात्कार हुआ और तू दलित है? तो जाओ जाकर पहले अनुसूचित जाति का सर्टिफिकेट लेकर आओ।
रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर पीड़ित लड़की अपने मां—बाप के साथ 24 किलोमीटर दूर अपने गांव वापस गई और कास्ट सर्टिफिकेट लेकर पुलिस थाने पहुंची। फिर जो हुआ वह और भी भयानक था। बगल के पुलिस थाने की शर्मिला नाम की एक महिला पुलिसकर्मी मामला दर्ज करवाने आई। वह पीड़िता को एक अंधेरे कमरे में ले गई और उसे चांटे मारकर धमकाया कि यदि बलात्कार का मामला दर्ज करवाया तो तुझे और तेरे मां-बाप को जेल में डाल देंगे।
इतना सब होने के बाद भी आईपीसी की धारा 376 (रेप) के बजाय 354 (सेक्सुअल एब्यूस) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता के बार—बार कहने के बावजूद उसकी मेडिकल जांच नहीं करवाई गई।
यानी कुछ भी करके मामले को रफादफा करने की कोशिश की गई। यहाँ उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही बीजेपी के कुछ नेता नालिया सैक्स रैकेट में संलिप्त पाये गए थे। इस मामले से गुजरात पुलिस और बीजेपी के नेताओं का वास्तविक चरित्र उजागर हुआ था। यह भी उल्लेखनीय है कि गुजरात में 2004 में 24 दलित महिलाओं का बलात्कार हुआ था, जो आंकड़ा 2014 में 74 तक पहुंच गया है।
पाटीदार समाज की नेता रेशमा पटेल और चिराग पटेल, बनासकांठा के चेतन सोलंकी समेत दलित संगठनों से जुड़े लोगों और समाजसेवियों ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कहा कि 25 जून की शाम के 6 बजे तक यदि धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज नहीं किया गया और यदि थाना इंचार्ज के सामने एट्रोसिटी एक्ट की धारा 4 के तहत कार्रवाई नहीं की गई तो 26 जून को सुबह 11 बजे बनासकांठा जिले की बनास नदी के उपर का ब्रिज और हाईवे बंद करवा देंगे।
बलात्कार के मामले में किसी भी लापरवाही को हम सहन नहीं करेंगे। साथ ही ऐलान किया कि गुजरात सरकार तैयारी कर ले हमें रोकने की, हम तैयारी कर लेंगे रास्ता रोकने की।
मोदी के लखनऊ आगमन का स्वागत कर रहा एक भूमाफिया और हत्यारा
बीवी की हत्या में सजायाफ्ता अमनमणि त्रिपाठी का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंचासीन होने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि आज मोदी के लखनऊ आगमन पर एक अपराधी द्वारा उनके स्वागत वाले पोस्टरों पर सवाल उठने लगे हैं ...
लखनऊ से आशीष वशिष्ठ की रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के गर्वनर रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी घोषित कर दलित राजनीति को धार देने का काम किया है। बीजेपी की दलित राजनीति से विपक्षी दलों में बेचैनी का माहौल है। लेकिन वहीं दिल्ली से लगभग 500 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर एक दलित के हत्या में आजीवन करावास प्राप्त मुजरिम ने पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में होर्डिंग लगाकर क्षेत्र के दलितों को चिढ़ाने और उन्हें उनकी औकात बताने का काम किया है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को दो दिवसीय राजधानी लखनऊ के दौरे पर आ रहे हैं।
मामला राष्ट्रीय राजमार्ग 24 (एनएच-24) लखनऊ-सीतापुर-दिल्ली मार्ग पर लगे स्वागत होर्डिंग का है। एनएच-24 के दायीं और बसे ग्राम खरगापुर जागीर की ग्राम प्रधान रबिला मिश्रा ने पीएम मोदी के स्वागत में क्षेत्र में कई होर्डिंग लगाये हैं। होर्डिंग में ग्राम प्रधान के अलावा उनके पति ब्रजेन्द्र कुमार मिश्र उर्फ लब्बु प्रधान की तस्वीर भी शान से पीएम का स्वागत कर रही है। बताते चलें कि ब्रजेन्द्र कुमार मिश्र उर्फ लब्बु प्रधान गांव के एक दलित कांशीराम की हत्या का आजीवन कारावास का सजायाफ्ता है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में 21 जून को हजारों लोगों के साथ योग करेंगे। पीएम के स्वागत के लिये राजधानी के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर होर्डिंग, बैनर और कटआउट पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और सर्मथकों ने लगवाये हैं। इन सबके बीच एक होर्डिंग को लेकर विवाद सामने आया है।
होर्डिंग में पीएम मोदी, गृहमंत्री व लखनऊ के सांसद व स्थानीय बक्शी का तालाब के बीजेपी विधायक अविनाश त्रिवेदी के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा के अलावा मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर का भी फोटो है।
दंबग मिश्रा की दहशत के चलते गांव के दलित चाहकर भी शिकायत करने या होर्डिंग हटाने की की स्थिति में नहीं है। ऐसे में एक राजनीतिक दल 'जन रक्षा पार्टी' ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुये एक दलित के हत्यारे की फोटो से सजे होर्डिंग हटाने की मांग सूबे के मुख्यमंत्री व आला अधिकारियों से की है।
जन रक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश सिंह चौहान के अनुसार, ब्रजेन्द्र कुमार मिश्र उर्फ लुब्बू प्रधान दलित कांशी राम की हत्या में (मु0अ0सं0 96/82 धाराएं 147, 148, 149, 307, 302) सजायाफ्ता और भूमाफिया हैं। लुब्बू प्रधान ने क्षेत्र में दलितों के हक और हुकूक की आवाज उठाने वाले दलित कांशी राम की अपने भाई गोकरन के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
सेशन कोर्ट ने ब्रजेन्द्र कुमार मिश्र उर्फ लुब्बू प्रधान को कांशी राम की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। चौहान ने बताया कि, आरटीआई में क्षेत्राधिकारी अलीगंज लखनऊ में बताया है कि, ब्रजेन्द्र कुमार मिश्र उर्फ लुब्बू प्रधान माननीय हाईकोर्ट के आदेश से पैरोल पर बाहर आजाद घूम रहा है।
चौहान ने आगे बताया कि लुब्बू प्रधान ने सीतापुर रोड, सेवा अस्पताल के पास ग्राम मोहिउद्दीनपुर की भूमि खसरा संख्या-184 जोकि सरकारी रिकार्ड में नवीन पर्ती दर्ज है पर कब्जाकर एक गोदाम व अपने भाई श्रवण कुमार की चार दुकानें बनवा दी हैं। इतना ही नहीं ग्राम खरगपुर जागीर की भूमि खसरा संख्या-226 जो कि सरकारी अभिलेखों में खलिहान दर्ज है, उस पर लुब्बू प्रधान ने कब्जा कर पक्का निर्माण करवा लिया है।
दुर्गेश कहते हैं कि लुब्बू प्रधान समय के साथ अपनी राजनीतिक आस्था और रंग दोनों बदल लेते हैं। बसपा सरकार के समय ये स्थानीय बसपा विधायक और मंत्री नुकुल दुबे का करीबी था। सपा सरकार में ये स्थानीय विधायक गोमती यादव का नजदीकी हो गया। वहीं वो तत्कालीन सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी मंत्रियों में शामिल लखनऊ उत्तर के विधायक प्रो0 अभिषेक मिश्र का करीबी बन गया। सूबे में सत्ता का परिवर्तन होते ही इसने भगवा ओढ़ने में कोई देरी नहीं की है।
जन रक्षा पार्टी ने होर्डिंग हटाने के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा सूबे की डीजीपी सुलखान सिंह, जिलाधिकारी, एसएसपी के अलावा जिम्मेदारी अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। अब यह देखना अहम् होगा कि राष्ट्रपति पद के लिये एक दलित के नाम की घोषणा करने वाली मोदी सरकार क्या एक दलित के हत्यारे को सलाखों की पीछे भेजकर एक दलित परिवार को न्याय दिलाएगी।

जांच टीम को नहीं मिला गांव में कोई रोगी, जबकि रोज अस्पताल पहुंच रहे मलेरिया मरीज
स्वास्थ्य महकमे की टीम ने अपनी नौकरी बचाने के लिये सर्वे रिपोर्ट को तोड़ मरोड़ के ही पेश किया है..............
उत्तराखंड, हल्द्वानी। भीमताल ब्लॉक के रौसिला व भौरसा गांव में मलेरिया का प्रकोप बरकरार है। स्वास्थ्य महकमे की टीम ने दावा किया था कि यहां किसी मरीज में भी मलेरिया के लक्षण नहीं हैं। इसके बावजूद यहां से मलेरिया रोगियों का हल्द्वानी के अस्पतालों में आना जारी है। इससे स्वास्थ्य विभाग की टीम का गांव में मलेरिया न फैलने का दावा झूठा साबित हो रहा है।
रौसिला व भौरसा गांव में पिछले दिनों मलेरिया के मरीजों होने की बात सामने आयी थी। हल्द्वानी के सरकारी व निजी अस्पतालों में यहां से कई लोग इलाज कराने पहुंचे। इसके बाद स्वास्थ्य महकमे की टीम गयी थी। टीम ने 52 रोगियों के ब्लड सैंपल लिये थे। जिला मलेरिया रोग अधिकारी अर्जुन सिंह राणा ने उच्चाधिकारियों को सौंपी रिपोर्ट में कहा था कि उक्त 52 रोगियों में से किसी में भी मलेरिया के लक्षण नहीं पाये गये हैं, जबकि रौसिला व भौरसा गांव से मलेरिया रोगियों का उपचार कराने के लिए यहां के अस्पतालों में आना जारी है।
जगदीश पांडे, मंजू पलडिय़ा, देवकी गोस्वामी, भवानी देवी साल का भी इलाज हल्द्वानी के सोबन सिंह जीना अस्पताल में चला। यह सभी मलेरिया से पीडि़त हैं। इससे पहले रौसिला गांव के कुछ मरीजों में पिछले दिनों में मलेरिया होने की पुष्टि हो गयी है। ऐसे में स्वास्थ्य महकमे की टीम द्वारा मलेरिया को लेकर इन गांवों में किये गये सर्वे की रिपोर्ट संदिग्ध नजर आती है, वहीं नैनीताल जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा है कि रौसिला गांव क्षेत्र में स्वास्थ्य महकमे की टीम ने सर्वे किया था।
रिपोर्ट में कहा गया था कि लोगों को बुखार आने की बड़ी वजह वायरल है। अगर यहां से अभी भी मलेरिया रोगियों का अस्पताल आना जारी है तो मामले की जांच करवायी जायेगी। देखा जाये तो स्वास्थ्य महकमे की टीम ने अपनी नौकरी बचाने के लिये सर्वे रिपोर्ट को तोड़ मरोड़ के ही पेश किया है।
रौसिला-भौरसा गांव जमरानी क्षेत्र के आसपास हैं। यहां जमरानी बांध बनाया जाना प्रस्तावित है। फिलहाल तो यहां अवैध खनन का काम जोरों पर होता है। गांव वालों का कहना है कि खनन करके गौला नदी में बड़े बड़े गड्ढे बना दिये जाते हैं। हल्की बारिश में इन गड्ढों में पानी भर जाता है जिससे यहां बीमारी पनपती है। इसके अलावा खनन कार्य में लगने वाले मजदूरों के शौच की भी कोई व्यवस्था नहीं है, इसलिये वह नदी किनारे खुले में ही शौच करते हैं।
Jun 19, 2017
कहीं पार्टी का सफाया न कर दें 'आप के वॉलंटियर्स'
चूंकि योगेंदर यादव की तरह कुमार विश्वास को नेशनल कौंसिल के सदस्यों से नहीं निकलवा सकते, इसलिए ऐसा माहौल बनाया जा रहा है जिससे वो खुद पार्टी छोड़ दें....
दिल्ली से स्वतंत्र कुमार की रिपोर्ट
दिल्ली। आम आदमी पार्टी में कुमार विश्वास के विपक्ष में बने माहौल को देख सवाल उठ रहे हैं कि क्या पार्टी उन्हें निपटाने की तैयारी में है। सवाल यह भी कि चूंकि योगेंदर यादव की तरह कुमार विश्वास को नेशनल कौंसिल के सदस्यों से नहीं निकलवा सकते, इसलिए ऐसा माहौल बनाया जा रहा है जिससे वो खुद पार्टी छोड़ दें।
आप में आजकल सबसे ज्यादा किसी नेता की चर्चा है तो वो खुद को पहले कवि कहने वाले नेता कुमार विश्वास की है। सबसे पहले विधायक अमानतुल्ला ने कुमार पर भाजपा का एजेंट होने का आरोप लगाया। इसके बाद तो मानो कुमार के खिलाफ बोलने वाले पार्टी नेताओं की कतार सी लग गई। अब तो ऐसे लगने लगा है जो जितना कुमार के खिलाफ बोलेगा, उसे उतना ही निष्ठावान माना जायेगा।
आज इस कड़ी में एक नया नाम जुड़ गया है, वंदना सिंह। वंदना आप यूथ विंग की नेशनल इंचार्ज हैं। जैसा कि उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर अपना परिचय दिया है। आज वंदना ने एक के बाद एक 4 ट्वीट करके कुमार को सीधा टारगेट पर ले लिया।

एक ट्वीट में वंदना ने एक खबर को टैग करते हुए कहा कि एक नेता नेशनल कन्वेनर और 3 दिन में नया सीएम देने की बात कर रहा था अब क्या हुआ। दूसरे ट्वीट में वंदना ने कहा के एक बड़े भाई हैं जो रोज सुबह पार्टी बचाने के नाम पर पार्टी को गाली देते हैं।
तीसरे ट्वीट में वंदना ने कुमार को टैग करते हुए कहा कि आप रोज टीवी बाईट और इंटरव्यू में पार्टी से सवाल पूछते हो तो मेरे जैसे वालंटियर्स ट्वीटर पर भी आपसे सवाल नहीं पूछ सकता क्या?
आखिरी में वंदना ने और तीखा हमला करते हुए कहा कि जब अपने लड़ना तय कर लिया है तो सामने से लड़ो और आप जवाब दो। साथ ही वंदना ने कहा कि आपकी सोशल मीडिया मोदी सोशल मीडिया आर्मी की भाषा बोलती है।
इन सारे हमलों से एक बात पार्टी को अच्छे से समझ आ रही है कि नेशनल कौंसिल के जरिये कुमार को वैसे पार्टी से बाहर नहीं किया जा सकता, जैसे योगेंदर यादव को किया था। कुमार की वालंटियर्स के बीच अच्छी पकड़ है और बहुत सारे वालंटियर्स नेशनल कौंसिल के सदस्य भी हैं। योगेंदर की वालंटियर्स के बीच वैसी पकड़ नहीं थी इसलिए उन्हें नेशनल कौंसिल की मीटिंग में एक प्रस्ताव लेकर बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। लेकिन कुमार के केस में यह संभव नहीं है।
सूत्र बताते हैं कि पार्टी कुमार को ठिकाने लगाने के लिए नई रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी की ओर से ऐसे नेताओं के माध्यम से कुमार पर आक्रमण किया जा रहा है जो खुद को वालंटियर्स ज्यादा दिखाने की कोशिश करते हैं। इसलिए दीपक वाजपेयी हो या वंदना दोनों ने खुद को वालंटियर्स दिखाते हुए कुमार पर अटैक किया है।
दीपक वाजपेयी ने खुद को अपने ट्वीटर पर पार्टी का वालंटियर ही बताया है, जबकि वो पार्टी के राष्ट्रीय खजांची हैं। वहीं वंदना ने अपने एक ट्वीट में खुद को एक वालंटियर कहा है। दरअसल इस रणनीति की वजह है कि पार्टी दिखाना चाह रही है जिस कुमार को वालंटियर्स ही सबसे ज्यादा पसंद करते थे अब वो ही वालंटियर्स कुमार के खिलाफ बोल रहे हैं। जिससे पार्टी ये जनमत बना सके कि पार्टी के नेता ही नहीं, कार्यकर्ता भी कुमार को अब पार्टी में नहीं चाहते हैं।
वहीं दूसरी ओर कुमार भी बड़ी मजबूती से पार्टी में पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं। देखते हैं कि कुमार के पैर जमे रहेंगे या राज्यसभा से पहले ही न कुमार को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।
राष्ट्रपति बनाने की रबर स्टांप परंपरा कायम
मोदी को थी दलित राष्ट्रपति की खोज, हुई पूरी। दलित महिला राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू, दलित जाति से ताल्लुक रखने वाले केंद्रीय समाज कल्याण मंत्री थावर चंद गहलोत का नाम था चर्चा में....
बिहार के राज्यपाल और कानपुर वासी रामनाथ कोविंद होंगे एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार। सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कौन हैं रामनाथ कोविंद, कहां से लाए गए यह रबर स्टांप।
पूर्व आइएएस अधिकारी कोविंद का राष्ट्रपति बनना लगभग तय। राष्ट्रपति पद के लिए कोविंद का नाम आते ही लोग खोजने लगे गूगल पर उनकी कोविंद की जाति।
अगर बने तो कोविंद होंगे देश के दूसरे दलित राष्ट्रपति। इससे पहले दलित जाति से ताल्लुक रखने वाले के आर नारायणन रह चुके राष्ट्रपति।
उपराष्ट्रपति के नाम पर अभी कोई चर्चा नहीं है। पर संभावना है कि दलित राष्ट्रपति के नॉमिनेशन के बाद भाजपा उपराष्ट्रपति के लिए महिला सवर्ण नाम को प्राथमिकता देगी। माना जा रहा है दलित राष्ट्रपति के नॉमिनेशन के बाद मोदी सरकार ने राष्ट्रपति पद के दूसरे दावेदारों के मुंह पर जाबी लगा दी है।
मोदी को थी दलित राष्ट्रपति की खोज, हुई पूरी। दलित महिला राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू, दलित जाति से ताल्लुक रखने वाले केंद्रीय समाज कल्याण मंत्री थावर चंद गहलोत का नाम था चर्चा में। मीडिया ने मेट्रो मैन श्रीधरण के नाम पर भी लगाई थीं अटकलें।
बीजेपी ने एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का सोमवार को ऐलान कर दिया। दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले बिहार के गवर्नर रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया गया है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कोविंद के नाम का ऐलान करते हुए कहा कि कोविंद को हमने इसलिए चुना है कि पार्टी गरीब समाज से ताल्लुक रखने वाले शख्स को राष्ट्रपति बनाने की तैयारी में थी।
कानपुर देहात में पैदा हुए कोविंद बीजेपी दलित मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके हैं। यूपी से दो बार राज्यसभा गए हैं। पेशे से वकील कोविंद ऑल इंडिया कोली समाज के अध्यक्ष भी रहे हैं।
भाजपा सरकार ने की कृषि बजट में 17 फीसदी की कटौती
प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद प्रदेश में पहली बार किसी किसान के आत्महत्या की बात सामने आई, सवाल यह कि ऐसे हालात में किसान खुदकुशी न करें तो क्या करें...
देहरादून से अरविंद शेखर की रिपोर्ट
जब तन खटाकर भी खेती फायदे का सौदा न रह गई हो। खेती से अपने बच्चों-परिवार के भले के लिए लिया कर्ज किसान आत्मा पर बोझ बन जा रहा हो। ऋण देने वाली सरकारी संस्थाएं क्रूर सूदखोर महाजन की याद दिलाते हुए नोटिस पर नोटिस भेज रही हों। चुनावी वादे के बावजूद केंद्र और प्रदेश की सरकारें किसानों की कर्ज माफी से इनकार कर चुकी हों। ऐसे अंधेरे हालात में किसी के सामने दो रास्ते होते हैं या तो वह हालात या व्यवस्था से लड़ने का रास्ता चुने या नाउम्मीदी में मौत को गले लगा ले।
बेरीनाग के सरतोला के किसान सुरेंद्र सिंह ने दूसरा रास्ता चुना। जहर खाकर खुदकुशी कर ली। संभवत: प्रदेश में किसी अन्नदाता की कर्ज के कारण की गई यह पहली आत्महत्या है। सवाल यह है कि सरकार क्या इस घटना से जागेगी और अपनी नीतियों में सुधार करेगी और कृषि बजट में की गई कटौती पर पुनर्विचार करेगी। गौरतलब है कि उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार ने कृषि बजट में 17 फीसदी कटौती की भारी कटौती कर दी है, जबकि प्रदेश के किसान पहले से ही 11 हजार करोड़ के कर्जदार हैं।
उत्त्तराखंड में भी दूसरे प्रदेशों की तरह किसान खुदकुशी की ओर बढ़े इसके हालात लंबे समय से बन रहे हैं। सरकारी आंकड़े ही बताते हैं कि 2003 से 2013 यानी 10 साल में राज्य के किसानों पर बकाया कर्ज में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है।
2003 में 7.2 फीसद किसान की कर्ज के जाल में थे 2013 तक यह तादाद 38.27 फीसद पहुंच गई। देश के 11 पहाड़ी राज्यों में बकाया कर्ज वाले किसानों के औसत यानी 24.9 फीसद से यह कहीं ज्यादा है। इन हालात में किसान कहां जाएं।
प्रदेश में कुल कृषि क्षेत्र ही नहीं बुवाई वाला क्षेत्रफल भी लगातार घटता जा रहा है, जबकि एनएसएसओ के 70वें चक्र के सव्रेक्षण के मुताबिक राज्य की 59.9 फीसद परिवारों की आय का मुख्य स्रोत खेती है और केवल 0.6 फीसद आबादी ही ऐसी है जिसकी आय का अधिकांश हिस्सा कृषि से जुड़े कामों से नहीं आता।
कृषि वृद्धि दर भी 2013-14 में ऋणात्मक यानी - 2.19 फीसद हो गई थी जो 2015-16 में कुछ सुधरी और 4.19 हो गई। प्रदेश में 74 फीसद किसान सीमांत किसान है। जबकि 17 फीसद लघु, सात फीसद अर्ध मध्यम, दो फीसद मध्यम और बड़े किसान लगभग नगण्य हैं। सवाल यही नहीं है 2011 की जनगणना के मुताबिक प्रदेश में कुल कर्मकरों में से पहाड़ में 55.46 फीसद तो हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर यानी मैदान में 51.23 फीसद कृषि कर्मकर हैं।
पहाड़ की तो 93 फीसद किसान छोटी या बिखरी जोतों वाले हैं। 2005 और 2013 के यानी पांचवें व छठे आर्थिक सर्वेक्षण पर नजर डालें तो जहां कृषि से मिलने वाले रोजगार में 34.25 फीसद कमी आई है। वहीं कृषि विभाग के ही आंकड़े बताते हैं कि राज्य स्थापना के समय कृषि क्षेत्र 7.70 लाख हेक्टेयर था लेकिन 2015-16 में यह 0.72 हेक्टेयर घटकर 6.98 लाख हेक्टेयर ही रह गया। इतना ही नहीं प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद में भी कृषि के योगदान में लगातार कमी आ रही है।
2004-05 के स्थिर मूल्यों पर राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि का अंश जहां 16.60 फीसद था वह 2013-14 में घटकर करीब आधा यानी 8.94 फीसद ही रह गया। राज्य की आर्थिकी में भी कृषि व उससे जुड़े क्षेत्रों का योगदान को भी देखें तो पिछले दस बरस में करीब 23 फीसद से घटकर महज 14 फीसद ही रह गया है।
पहाड़ में तो कुल कृषि क्षेत्र के महज नौ फीसद में ही खेती हो रही है और वह भी जंगली जानवरों के हमलों और सिंचाई की व्यवस्था न होने के चलते दिक्कत में है। ये ही वजहें है कि खेती किसानी को अलाभकारी सौदा मानते हुए किसान खेती छोड़ बेहतर जिंदगी की तलाश में कहीं और चले जा रहे हैं। एनएसएसओ के ही आंकड़े बताते हैं कि 2003 में जहां प्रदेश की 74.94 फीसद आबादी खेती पर निर्भर थी वहीं दस साल यानी 2013 तक वह घटकर 64.3 फीसद ही रह गई।
17 फीसद घटाया कृषि का बजट
कृषि संकट से जूझ रहे उत्तराखंड में प्रदेश सरकार ने कृषि का बजट 17 फीसद से अधिक घटा दिया है। 2016-17 में कृषि बजट 37476.89 लाख रुपये रखा गया था। मौजूदा सरकार ने 2017-18 के लिए 30971.46 लाख रुपये का प्राविधान रखा है। जो कि पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में लगभग 17.35 फीसद कम है। इस मसले पर जब कृषिमंत्री सुबोध उनियाल से संपर्क किया गया तो पहले को कहा गया कि कृषि मंत्री बैठक में व्यस्त हैं बाद में बात करा दी जाएगी मगर बाद में संपर्क करने पर फोन स्विच ऑफ मिला।

किसानों पर 10968 करोड़ का कर्ज
राज्य विधानसभा में वित्त व संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत की ओर से पेश आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में 699094 किसानों ने 10968 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है। इस कर्ज का एक वर्ष का ब्याज ही 934. 32 करोड़ है। यह तो वह कर्ज है जो किसानों ने सरकारी बैंकों या सहकारी संस्थाओं से लिया है। सूदखोरों से लिए कर्ज के आंकड़े तो न जाने कितने होंगे। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली कह ही चुके हैं कि किसानों की कर्ज माफी में केंद्र मदद नहीं कर सकता।

ये खेल है सैन्य प्रोजेक्ट नहीं बंधु!
क्रिकेट में मिली हार की भरपाई कल ही भारत—पाक के बीच हुए हॉकी टूर्नामेंट में भारत को मिली जीत से करने की कोशिश जरूर की गई, जिसका कि कल तक कोई नामलेवा तक नहीं था....
जनज्वार दिल्ली। कल भारत—पाकिस्तान के बीच हुए क्रिकेट मैच में चैंपियनशिप पाकिस्तान ने जीती। मैच से पहले तक खेल को खेल तक न सीमित कर भारत की जीत को देशभक्ति से जोड़कर देखने वाला हमारा मीडिया पाकिस्तान की जीेत के बाद बगलें झांकता नजर आया। किसी भी अखबार की हैडिंग एक लाइन में यह नहीं बता पा रही है कि पाकिस्तान ने भारत से चैंपियनशिप जीती या भारत पर शानदार जीत दर्ज की।
आज के सभी प्रमुख अखबारों ने गोलमोल हैडिंग लगाई हुई है, कहीं से पाकिस्तान की जीत जैसा संदेश नहीं जाता। वहीं अगर कल मैच भारत ने जीता होता तो हमारे न्यूज चैनल के एंकर और प्रमुख समाचार पत्रों की हैडिंगें आग बरसाती प्रतीत होतीं। अखबारों के फ्रंट पेज उन्मादपूर्ण शीर्षकों से पटे होते तो न्यूज चैनल कहते कि भारत ने पाकिस्तान को हराकर सैनिकों की मौत का बदला लिया। भारत ने पाकिस्तान को रौंद डाला। गोया कि क्रिकेट खेल के मैदान में न होकर जंग में तब्दील हो गया होता। हां, इस हार की भरपाई हॉकी में मिली जीत से करने की कोशिश जरूर की गई, जिसका कि कल तक कोई नामलेवा तक नहीं था। कल तक हमारा राष्ट्रीय खेल हॉकी जो हाशिए की हैडिंग तक सिमटा हुआ था, पाकिस्तान से हॉकी में मिली जीत और क्रिकेट में मिली शिकस्त के बाद फ्रंट पर जगह पा गया।
मगर इस मामले में सोशल मीडिया की तारीफ करनी होगी कि उसने क्रिकेट मैच में पाकिस्तान की जीत के बाद पाकिस्तानी टीम को बधाई दी और इसे देशभक्ति से जोड़ने की जमकर आलोचना की।
सतपाल सिंह अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखते हैं, 'खेलों की शुरुआत ही युद्ध के विरोध में हुई थी कुछ मूर्ख लोग इसे जंग बना देते हैं।'
पाकिस्तान की सीमा से लगे पंजाब जिसने आंतकवाद और विभाजन की सबसे ज्यादा पीड़ा झेली है और जहां हाल ही में एक सिख सैनिक का पाकिस्तानी सेना द्वारा गला काट लिया गया था, में कल के मैच के बाद खेल से संबंधित फेसबुक पोस्ट या तो मुख्यधारा की मीडिया को इसे जंग और देशभक्ति की पराकाष्ठा बताने के लिए जमकर लताड़ा गया है। वहीँ बहुत से लोगों ने बहुत गर्मजोशी से पाकिस्तान के बढ़िया खेल की न सिर्फ प्रशंसा और जीत पर ख़ुशी प्रकट की, बल्कि दोनों देशों के बीच खेल को अमन और दोस्ती का जरिया कहा।
हरमिंदर सिंह सिद्धू ने लिखा पाक बैटिंग देखकर मेरा भांजा बोला, "भारत पाकिस्तान एक हो जाए तो हम सुपर पावर हैं।"
वैभव सिंह ने लिखा है, उन चैनलों को माफी मांगनी चाहिए जिन्होंने मैच को सैन्य युद्ध की तरह प्रोजेक्ट किया था।' वहीं अजीत साहनी लिखते हैं, 'जिस तरह होली दिमाग़ की गंदगी निकलने की नाली की तरह काम करती है, उसी तरह भारत पाक क्रिकेट मैच के बहाने लोग मुस्लिम, कश्मीर और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ कुंठा निकाल लेते हैं। चलो इसी बहाने बॉर्डर पर दोनों देशों के वीर जवानों का ख़ून थोड़ा कम बहता है।'
गौरतलब है कल मैच से पहले प्रिंट और इलैक्ट्रॉनिक मीडिया ने पूरी तरह पाकिस्तान के खिलाफ सारा दिन न सिर्फ नफरत फैलाने का काम किया, बल्कि हर तरह से इसे देशभक्ति और दुश्मन के साथ युद्ध की तरह पेश किया। ये उन्माद इस हद तक फैलाया गया कि कुछ देशभक्त चैनलों के एंकर यहां तक कह गए पाकिस्तान को क्रिकेट मैच में हराकर सैनिकों की मौत का बदला लिया जाएगा। मैच से पहले तक तमाम भविष्यवक्ता चैनलों पर भविष्यवाणी करते नजर आए कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की विराट विजय होगी।
Subscribe to:
Posts (Atom)