कश्मीर को स्वायतता मिले या आजादी या फिर जैसा है उसी में प्रशासनिक बेहतरी अमल में लायी जाये,इन पहलुओं पर भारतीय समाज क्या सोचता है,को लेकर जनज्वार में बहस जारी है और सरोकारी लेखक आमंत्रित हैं.इसी कड़ी में आज शाम चंडीगढ़ उच्च न्यायालय के वरिष्ठ वकील राजीव गोदारा ने फेसबुक के जरिये सन्देश भेजा, 'Hello! socialism nahnin chalega? what to about authenticity of this u tube, I watch on face बुक'. सन्देश पढ़ने के बाद जो विडियो दिखा, वह आप भी देखिये और तय कीजिये कि ऑल पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस के प्रमुख सैयद अली शाह गिलानी दिल्ली में कैसी जुबां बोलते हैं और कश्मीर में कैसी.
हमें नहीं पता कि यह वीडियो कितना पुराना है.इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि इस्लामिक कट्टर नजरिया रखने वाले गिलानी का रूपांतरण हुआ होगा,क्योंकि राजनीति में कोई स्टैंड अंतिम नहीं होता. अगर ऐसा नहीं हुआ है तो जिंदगी को जहन्नुम की तरह जी रहा कश्मीरी आवाम अगले वर्षों को भी भुगतेगा और जिम्मेदार गिलानी जैसे लोग होंगे,क्योंकि ऐसे लोग ही भारत सरकार को कश्मीर में दबंगई करने का आसान बहाना मुहैया करते हैं.