Showing posts with label photo. Show all posts
Showing posts with label photo. Show all posts

Sep 23, 2016

जो तस्वीर लाखों में शेयर हो रही है, जानिए उसके फोटोग्राफर का नाम

रांची के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में ​बगैर थाली जमीन पर खाना खा रही महिला की फोटो वायरल होने के बाद अब पहला सवाल सबके मन में यही है कि किसने खिंची यह फोटो।

सबको लग रहा होगा कि जरूर किसी पत्रकार या फोटोग्राफर ने फोटो खिंची होगी। पर इसका सच कुछ और है।

कल रांची से प्रकाशित दैनिक भास्कर, प्रभात खबर और हिदुस्तान में जमीन पर खाना खाती फोटो छपी। महिला बगैर थाली सीधे फर्श पर दाल, चावल और सब्जी रखकर खा रही थी। ​फोटो इतनी झकझोर देने वाली है कि देखते ही देखते लाखों लोग शेयर करने लगे।

शेयर करने वाले कई लोग यह भी कहने लगे कि सदी की त्रासदी दिखाने वाली तस्वीरों में इसे शुमार किया जाएगा और उस फोटोग्राफर को महान कहा जाएगा। पर उसका नाम कहीं दर्ज हो तब तो। लोगों ने ढूंढा भी तो मिला नहीं।

पता करने पर इस तस्वीर के सामने आने की कहानी पता चली और वह फोटोग्राफर भी जिसने यह फोटो खिंची।

रांची के रिम्स अस्पताल में भाजपा कार्यकर्ता रामवृक्ष ठाकुर का ​भाई भर्ती था। उसे ही देखने रांची भाजपा के महानगर मंत्री केके गुप्ता, जिलाध्यक्ष मनोज मिश्र  अपने कुछ परिचितों के साथ रिम्स पहुंचे।

वहीं सबने देखा कि एक महिला जमीन पर खा रही है। उसके बाद मंत्री केके गुप्ता ने अपनी मोबाइल से उसकी फोटो खिंची। उसके बाद केेके गुप्ता एक प्रेस विज्ञप्ती और फोटो के साथ अखबारों के दफ्तर पहुंचे, जिसके बाद यह फोटो दुनिया के सामने आ सकी।

रांची महानगर मंत्री और केके गुप्ता बताते हैं कि एक अखबार ने उनका नाम छापा है पर दूसरे अखबारों ने उनका नाम नहीं दिया। इसमें मैं क्या कर सकता हूं लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि मैंने ही वह फोटो खिंची है। महानगर भाजपा अध्यक्ष मनोज मिश्र कहते हैं, दोषियों पर कार्यवाही हो चुकी है पर हमलोंगों ने उसी समय 7—8 मरीजों को थाली खरीदकर दे दी, जिनके पास थालियां नहीं थीं।


Jan 29, 2010

अब अगले साल छाएगा कोहरा

 जनज्वार में तस्वीरों को इतने बड़े फ्रेम में छापने का कोई अनुभव नहीं रहा है...........मगर तस्वीरें बोलती हैं, कुछ कहती हैं और अपनी यादों में हमें दूर तक खींच ले जाती हैं, इसे हम दिल से मानते हैं.

इस उम्मीद के साथ फोटोग्राफर आरबी यादव की हाल ही में दिल्ली के कोहरे के बीच खिंची गयी कुछ तस्वीरें हम आप सब के साथ साझा कर रहे हैं. अच्छा लगे तो अपनी टिप्पणियों के जरिये बताइये.........