Showing posts with label nilabh liladhar jugadi satyavrat shashiprakash hindi post katyayini satyam verma rahul foundation lucknow minakshi janchetna bigul news paper aahvan hindi magzine. Show all posts
Showing posts with label nilabh liladhar jugadi satyavrat shashiprakash hindi post katyayini satyam verma rahul foundation lucknow minakshi janchetna bigul news paper aahvan hindi magzine. Show all posts

Aug 20, 2010

मतभेदों को गालियों से पाटने की परम्परा


सत्यव्रत महोदय ने छि:थू धिक्कार के शीर्षक से कवि लीलाधर जगूडी को खरी-खोटी सुनाते हुए मुझ पर भी सरे-राहे दो-चार छींटे उछाल दिये थे.इसलिये यह सोच कर चुप रहा कि यह तो आप लोगों का,वाम तरीका है.लेकिन जब मीनाक्षी जी का पत्र पढ़ा तो लगा कि कुछ बातें कहनी ज़रूरी हो गयी हैं.

संदेशा शशिप्रकाश का वे कम्युनिस्ट नहीं "मउगा"हैं, कात्यायिनी ने भिजवाया जवाब, विरोधियों को कहा 'हिज़डा'और छिछोरों की मुंशीगीरी में साहित्यकार लगे हैं के जवाब में साहित्यकार  नीलाभ की एक संक्षिप्त टिप्पणी


प्रिय जय सिंह जी,

कई दिन पहले मेरे ई मेल पर आपका पत्र आया था जिसमें आपने मेरी निन्दा और लानत-मलामत करने के साथ-साथ अन्य बहुत से लोगों को काफ़ी जली-कटी सुनायी थी.मैं ने जवाब न देने की सोची थी.इसलिये नहीं कि मैं लाजवाब हो गया, बल्कि इसलिये कि मैं नहीं आप के कुछ पुराने साथी जवाब के तलबगार थे.

दूसरी बात यह कि पहले भी किन्हीं सत्यव्रत महोदय ने छि:थू धिक्कार के शीर्षक से लीलाधर जगूडी को खरी-खोटी सुनाते हुए मुझ पर भी सरे-राहे दो-चार छींटे उछाल दिये थे.इसलिये यह सोच कर चुप रहा कि यह तो आप लोगों का,वाम तरीका है.लेकिन जब मीनाक्षी  जी का पत्र पढ़ा तो लगा कि कुछ बातें कहनी ज़रूरी हो गयी हैं.

आपने मेरे नाम अपने पत्र में उन लोगों को "हिजड़ा" और "मऊगा" कहा है जिनका साथ मैं दे रहा हूं. मीनाक्षी जी ने कुछ साथियों पर समलैंगिकता क आरोप लगाया है.

हमारे यहां मऊगा उस मर्द को कहतें हैं जो स्त्रियों जैसा व्यवहार करे.यह शब्द बड़ी हिकारत से इस्तेमाल होता है और एक सामन्ती दिमाग़ का परिचायक है जो मर्दानगी को पुरुष-प्रधान नज़रिये से देखता है और हार्मोन सम्बन्धी गड़्बड़ियों से नावाकिफ़ है.

रही बात हिजड़ों की तो इसे गाली की तरह इस्तेमाल करके आपने अपनी विकृत मानसिकता का ही परिचय दिया है.क्या आपके "वैज्ञानिक"संगठन ने आपमें यही समझ पैदा की है ?क्या कम्यूनिज़्म आने पर आपका संगठन हिजड़ों पर पाबन्दी लगा देगा या वे पैदा ही नहीं होंगे ?

रही बात  समलैंगिकता की तो अब उसके पीछे भी वैज्ञानिकों  ने प्राकृतिक कारणों की शिनाख्त की है.इसलिए यौन व्यवहार को दकियानूसी ढंग से नहीं बल्कि वैज्ञानिक नज़रिये से देखने की ज़रूरत है.वरना आप हर मतभेद को गालियों से ही नवाज़ते रहेंगे और अपने आलोचकों के सवालों को गालियां दे कर या प्रत्यारोप लगा कर उनसे कतराते रहेंगे.

मुझे लगता है कि आपके संगठन में एक सामन्ती अवशेष अब भी बचा हुआ है जो आपकी गालियों से भी उजागर  होता है और आपके और मीनाक्षी जी के यौन सम्बन्धी नज़रिये से भी.यौन शुचिता का यह यह नज़रिया वैज्ञानिक  होने की बजाय सनातन धर्मियों जैसा है और आर एस एस जैसे संगठनों को ही फबता है.

मेरा मानना है कि यौन सम्बन्ध दो व्यकियों की रज़ामन्दी का मामला है.जहां रज़ामन्दी न हो वहां यौन सम्बन्ध बलात्कार की कोटि में आता है.यही नहीं बल्कि अगर कहीं विकृति नज़र आये तो उस पर हिकारत से थू-थू करने की बजाय उसे समझदारी से हल करने की ज़रूरत है.हम वैसे ही एक रुग्ण और  हिंसक समाज में रह रहे हैं उसे और रुग्ण और हिंसक मत बनाइये और साथियों के सवालों का जवाब दीजिये.


 
आपका
नीलाभ