Showing posts with label chandrashekhar. Show all posts
Showing posts with label chandrashekhar. Show all posts

Sep 23, 2016

गेस कीजिए ये लोग क्यों हंस रहे हैं

यह फोटो वरिष्ठ पत्रकार शरद गुप्ता के फेसबुक वाल से है। उन्होंने फोटो यह लिखते हुए शेयर की है कि गेस ​कीजिए तीन पूर्व प्रधानमंत्री क्यों हंस रहे होंगे?

जाहिर है प्रधानमंत्री हैं तो किसी​ छिछोरी बात पर तो नहीं ही ही हंस रहे होंगे। छिछोरी बातों पर तो सिर्फ जनता हंसती है। ये बड़े लोग हैं। गभीर बातों पर ही हंसते होंगे।

जैसे धर्म, राजनीति, कूटनीति या अर्थशास्त्र पर। यह लोग किसी सेक्स संबंधी चर्चा करके हंसते होंगे नहीं। नहीं आसपास की औरतों पर छिंटाकसी कर आनंद लेते होंगे।

फोटो में क्रमश: बाएं से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई, पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर हैं और नीचे बैठी हैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी।

सोनिया गांधी भी आम महिलाओं की तरह छिंटाकसी वाली हंसी से दूरी बनाए रखने के लिए गंभीर मुद्रा में नहीं बैठी होंगी, बल्कि वह भी किसी गंभीर और जहीन मसले पर विचारमग्न होंगी।

ये सभी बातें संभावना की हैं ऐसे में आप भी संभावना से बता सकते हैं कि तीन प्रधानमंत्री किस बात पर हंस रहे हैं...